फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दरमेहड़ा के रोहित की फिल्म गेयटी थियेटर में प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार के दरमेहड़ा निवासी सम्राट रोहित ठाकुर की द क्रोज रिक्विम फिल्म का प्रदर्शन अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया गया। शिमला के गेयटी थिऐटर में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया। इसमें सम्राट रोहित ठाकुर की फिल्म को भी जगह मिली। 10 मिनट 44 सेकंड की यह शॉर्ट ड्रामा फिल्म बाढ़ प्रभावित पहाड़ी गांव की पृष्ठभूमि में परिवार की कठिन परिस्थितियों और भावनात्मक संघर्ष को सामने लाती है।
विज्ञापन

लिहाजा उनकी इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलने से सैंज घाटी के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके पिता रामेश्वर लाल ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सम्राट रोहित ठाकुर ने क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक नई प्रेरणा और मिसाल कायम की है। फिल्म महोत्सव के दौरान उन्हें फिल्म निर्देशक की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में उनसे मुलाकात का अवसर भी मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें