फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे से सटी पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित आवागमन के लिए रॉकफॉल नेट लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। बरसात के मौसम में कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 मील और रायसन कैंपिंग साइट के समीप सड़क से सटी पहाड़ियों से पत्थर गिरने के कारण हादसों का खतरा है। इन स्थानों से गुजरने वाले वाहन चालक और स्थानीय लोग दहशत के बीच सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पहाड़ियों से पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संवेदनशील पहाड़ियों पर सुरक्षा को देखते हुए रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेट लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो वर्ष पहले रायसन कैंपिंग साइट के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में एक महिला की मौत हो चुकी है। बावजूद अब तक स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी ब्लैक स्पॉट संज्ञान में हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें