फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास में ब्लास्टिंग से तोड़ी चट्टान, टला बड़ा खतरा

विज्ञापन
मनाली में ब्यास नदी में  चट्टान को ब्लास्ट कर उडाया। संवाद
विज्ञापन
मनाली। समाहण गांव के पास ब्यास नदी में पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान गिरी एक विशाल चट्टान को शुक्रवार शाम नियंत्रित ब्लास्टिंग के माध्यम से तोड़ दिया गया। चट्टान नदी के बीचोबीच होने के कारण ब्यास के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित कर रही थी और आशंका थी कि तेज बारिश या बाढ़ की स्थिति में नदी का रुख बदलकर आसपास के रिहायशी क्षेत्रों की ओर मुड़ सकता है, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

संभावित खतरे को देखते हुए जलशक्ति विभाग ने विशेषज्ञों की मौजूदगी में नियंत्रित विस्फोट कर चट्टान को सुरक्षित तरीके से तोड़ने की कार्रवाई की। ब्लास्टिंग का कार्य शाम करीब पांच बजे पूरा किया गया। कार्रवाई से पहले प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने भी पूर्व में अलर्ट जारी किया था। उन्होंने बताया कि समाहण गांव के पास ब्यास नदी में स्थित यह विशाल चट्टान भविष्य में नदी के बहाव को प्रभावित कर सकती थी और आसपास के क्षेत्र और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए संभावित खतरा बन रही थी। इसी को देखते हुए नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे हटाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें