फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रायसन में सड़क कार्य से पंचायत, स्कूल का रास्ता हुआ खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत रायसन के ग्रामीणों को एनएचएआई की ओर से किए गए सड़क निर्माण कार्य के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रायसन में कैच फैक्टरी के समीप एनएचएआई ने डंगा लगाकर सड़क को ऊंचा किया है। इस कारण पंचायत भवन और स्कूल की ओर जाने वाला रास्ता पहले की अपेक्षा काफी असुविधाजनक हो गया है। रास्ते की स्थिति ऐसी हो गई है कि स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में दिक्कत पेश आ रही है। शिव बावड़ी के पानी की समस्या भी एनएचएआई के समक्ष उठाई गई है। सड़क निर्माण के दौरान की गई खोदाई के कारण बावड़ी का पानी बिखर रहा है। इससे पानी की निकासी और उपयोग की व्यवस्था प्रभावित हुई है। बावड़ी स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है और लंबे समय से इसका उपयोग आसपास के लोग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रायसन के प्रधान सतपाल नेगी ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पंचायत ने गंभीरता दिखाई है। समस्या के समाधान के उद्देश्य से एनएचएआई के अमले को पंचायत के कोरम में आमंत्रित किया था। पंचायत का उद्देश्य था कि एनएचएआई के अधिकारियों के समक्ष मौके की स्थिति रखकर पंचायत भवन और स्कूल के रास्ते तथा बावड़ी की समस्या का समाधान करवाया जा सके। कहा कि सभी विभागों के प्रतिनिधि पहुंचे, लेकिन एनएचएआई की ओर से कोई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ। एनएचएआई मामले पर शीघ्र संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण करवाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें