फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधारी जाएं भुंतर, कुल्लू की सड़कें : ठाकुर

विज्ञापन
कुल्लू में पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते पेंशनर। - फोटो : 5
विज्ञापन
कुल्लू/भुंतर। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश सचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि जिला मुख्यालय कुल्लू और प्रवेशद्वार भुंतर में सड़कें और पुल खस्ताहाल हैं। कुल्लू में भूतनाथ डबललेन और भुंतर में बैली ब्रिज बदहाली के आंसू बहा रहे हैं। इससे रोजाना हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

अब पर्यटन और फल सीजन आरंभ होने से पर्यटकों और किसानों-बागवानों की परेशानियां और बढ़ेंगी। शनिवार को हिमाचल पेंशनर फेडरेशन भुंतर खंड की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रशासन, विभाग और सरकार समस्याओं को शीघ्र निपटाएं। बैठक में पेंशनरों के मुद्दों के साथ आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। खस्ताहाल सड़कों और पुलों के दुरुस्त न होने पर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया।
पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त से कुल्लू-भुंतर की मुख्य सड़कों के साथ आसपास के संपर्क मार्गों को चकाचक करने की मांग उठाई। भूतनाथ और बैली ब्रिज भुंतर की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग को भी लावारिस पशुओं और कुत्तों की समस्या हल करने के निर्देश जारी करने की अपील की। टीडी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मुख्य सचिव चुनाव आयोग से अनुमति लेकर डीए, एरियर, लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी जारी करने के लिए कहा गया। इस दौरान भुंतर खंड के अध्यक्ष नरेश हांडा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णदेव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें