फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें बंद, जिले के दर्जनों गांवों में नहीं छंटा अंधेरा

Sun, 07 Sep 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खुलने के बावजूद कम नहीं हुईं दुश्वारियां
विज्ञापन

बस सेवा भी ठप, कई किमी करनी पड़ रही कदमताल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं। जिले में 200 से अधिक संपर्क सड़कें बंद हैं। कई सड़कों पर भूस्खलन इतना अधिक हुआ है कि इन्हें बहाल करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मशीनें लगाई हैं लेकिन अभी तक ग्रामीणों को राहत नहीं मिल सकी है। लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है।
सैंज और बंजार घाटी के दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा है। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाली के कार्य में लगे हैं। 200 से अधिक मजदूर और कर्मचारी बिजली की बहाली में जुटे हैं। जिले में 800 से अधिक ट्रांसफार्मर अभी सुचारू नहीं हो सके हैं। पेयजल की 40 से अधिक योजनाओं पर भी भारी बारिश की मार पड़ी है। अधिकतर रूटों पर बस सेवाएं ठप हैं। जब तक सड़कें ठीक नहीं होतीं, लोग बस सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि मुख्य मार्ग सहित जिले के संपर्क सड़कों को खोलने का अभियान लगातार जारी है। विभाग को इसके निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के कारण आई आपदा से जिले की प्रत्येक घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। सड़क, बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ा है। जिला प्रशासन इन आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए रात-दिन कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें