फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औट-बंजार-सैंज हाइवे पर छह दिन बाद दौड़ी निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भारी बारिश से अवरुद्ध औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया है। वीरवार को जलोड़ी दर्रा होकर निगम की बसों की आवाजाही शुरू हो गई और यहां फंसी एचआरटीसी कुल्लू की तीन बसों को भी निकाल दिया है। हाईवे खुलने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों की सवा एक लाख आबादी के साथ बागवानों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने सड़क, बिजली और पानी को बहाल करने का काम तेज कर दिया है और जिला की जनजीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। वीरवार को कुल्लू-बागीपुल वाया जलोड़ी दर्रा होकर बस चलाई गई। हालांकि, निगम की छह बसें छह दिनों से आनी में फंसी रहीं, उन्हें भी निकाल लिया गया है। मौसम खुलने के बाद स्थिति अब पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि, अभी भी जिले में एक दर्जन के करीब सड़कों पर यातायात ठप पड़ा है। सेब सीजन को देखते हुए सरकार, प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने पूरी ताकत लगाते हुए आमजनों के साथ किसान-बागवानों को राहत प्रदान की जा रही है। कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन पर निगम की बसें चल रही हैं लेकिन वोल्वो बसें अभी भी नहीं जा रही हैं। इससे सैलानियों को परेशान होना पड़ रहा है। पतलीकूहल से लेकर मनाली तक हाईवे-तीन पर भारी भूस्खलन हो गया और कई जगहों पर पूरी सड़क ही बह गई है। ऐसे में एनएच अथॉरिटी को इसे दुरुस्त करने में अभी समय लगेगा। दीवान सिंह, झाबे राम, मनी राम, भगत राम, हीरा लाल, जगदीश ठाकुर, बालकृष्ण, चमन लाल, हरि सिंह और बहादुर सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने के लिए बाह्य सराज के लोगों के पास एक मात्र विकल्प हाईवे-305 है लेकिन भूस्खलन और डंगे ढहने से हाईवे पर पांच दिनों तक बस सेवा नहीं चल सकी। ऐसे में आम लोगों के साथ बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सेब सीजन के दौरान हाईवे के बंद होने से बागवानों की भी चिंता बढ़ गई थी। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि औट-बंजार-सैंज हाईवे बसों के लिए बहाल हो गया है। आनी में फंसी निगम की तीनों बसें भी कुल्लू पहुंच गई हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि कुछेक सड़कों को छोड़ कर अब जिले का जनजीवन सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें