फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड हटाकर नैनगार-छोगजिंग सड़क की बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमखंड गिरने से अवरुद्ध हुई नैनगार-छोगजिंग सड़क को तीन दिन बाद लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया है। चोखंग के समीप तीन दिन में तीन बार हिमखंड खिसकने से विभाग को काफी मुश्किलें पेश आईं। बर्फ हटाने में लगा जेसीबी चालक भी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में तापमान में इजाफा होते ही हिमखंड खिसकने का क्रम जारी है। ऐसे में सड़कों पर आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है। घाटी के दुर्गम क्षेत्र चौखंग के समीप ही हिमखंड खिसकने से नैनगार-छोगजिंग सड़क अवरुद्ध हो गई थी। ग्रामीण सत्य, सुरेश और रोहित ने कहा कि चौखंग गांव के समीप तीन बार हिमखंड खिसकने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। बर्फ हटाते समय हिमखंड खिसकने से काम पर तैनात जेसीबी चालक इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा। करीब 10 मीटर ऊंचे और 50 मीटर चौड़े हिमखंड को हटाकर लोनिवि ने सड़क बहाल कर दी है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने कहा कि घाटी में करीब 90 फीसदी संपर्क मार्गों को बहाल कर दिया गया है। विभाग ने बर्फ और मलबा हटाकर बरगुल सड़क को भी बहाल कर दिया है। बरगुल गांव के हिमखंड में दबे किसान को जेसीबी की मदद से बर्फ हटाकर तलाश किया जाएगा। पेट्रोल पंप खुलने के बाद विभाग को डीजल की आपूर्ति हो गई है। लिहाजा, बर्फ हटाने के अभियान को और तेज किया जाएगा। वहीं, सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें