फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से चार घंटे यातायात बाधित

विज्ञापन
लारजी-सैंज मार्ग पर सपांगनी के समीप गिरी चट्टाने। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी सैंज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र लारजी-सैंज सड़क पर अचानक भूस्खलन होने से शुक्रवार को चार घंटे यातायात बाधित रहा। दोपहर करीब 12 बजे एकाएक पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी चट्टानों और मिट्टी का ढेर लग गया। हालांकि इस पहाड़ी के दरकने से कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ी से जोरदार धमाके के साथ चट्टानें गिरनी शुरू हुई। इससे धूल का गुब्बार भी फैल गया। सड़क बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिना बारिश के पहाड़ी का दरकना चिंता का विषय है। पार्वती परियोजना की टनल से हो रही लीकेज इस भूस्खलन की वजह हो सकती है। गौर रहे पिछले एक सप्ताह से सैंज घाटी में मौसम साफ बना हुआ है। ऐसे में एकाएक पहाड़ी का दरकना परियोजना की लीकेज की ओर इशारा कर रहा है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सड़क से चट्टानें हटा दी गई हैं। चार घंटे सड़क बंद रहने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें