फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के पास बीच रास्ते में फेंके जा रहे पत्थर

Mon, 16 May 2016 10:41 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल गेट के समीप अवैध डपिंग। मरीजो का हो रही है परेशानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के पास सड़क किनारे अवैैध रूप से पत्थर डंप किए हैं। पत्थरों की डंपिंग से हजारों राहगीर परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं। यह पत्थर यहां पर कब, किसने और किस लिए डंप किए गए हैं। इसका किसी को पता नहीं है। नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग ने भी इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। अस्पताल गेट के सामने अवैध रूप से रखे गए पत्थर के आसपास वाहन भी पार्क होते हैं। ऐसे में यहां पर हादसे की स्थिति भी बनी हुई है।
विज्ञापन


इन दिनों अस्पताल में काफी संख्या में लोगों को जान-जाना लगा हुआ है। इसके साथ ही ढालपुर में पीपल मेले की खरीददारी के लिए भी लोगों का संख्या बढ़ गई है। मोहित, भूप सिंह, दिले राम, कमल चंद का कहना है कि यह पत्थर बिल्कुल गलत तरीके से डंप किए गए हैं। जिससे यहां पर हादसा होने का अंदेशा भी बना हुआ है। इस संदर्भ में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ केके शर्मा का कहना है कि यहां पर यह पत्थर किसने डंप किए हैं कोई पता नहीं है। फिर भी इसका पता किया जाएगा। लोगों को समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें