फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घटीगढ़ में फिर मार्ग बंद, घंटों इंतजार के बाद निकले दूध-सब्जियों के वाहन

विज्ञापन
कुल्लू के म​णिकर्ण घाटी के घटीगढ में पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास हो रहे भूस्खलन ने किसानों-बागवानों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ा दी है। बार-बार मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। शनिवार रात 12 बजे भूस्खलन होने से मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। सुबह पांच बजे दूध, सब्जियां लेकर जा रहीं गाड़ियां घटीगढ़ के पास फंस गईं। बरशैणी, शिल्ह, तुलगा, पुलगा सहित छह से अधिक गांवों के लोग सब्जियों और दूध को मणिकर्ण, भुंतर आदि स्थानों पर ले जाते हैं। करीब 10 बजे मार्ग बहाल हो गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर करीब 100 वाहन फंस गए थे। कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर मार्ग को आरपार किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बुधराम, जय राम, रमेश कुमार आदि का कहना है कि घटीगढ़ के पास रात को भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया। इस कारण मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया था। इससे किसानों-बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ी जबकि क्षेत्र में आने जाने वाले पर्यटकों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब दस बजे विभाग की मशीनरियों ने सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल की। उसके बाद भी काफी समय तक दोनों तरफ खड़े वाहनों को आरपार करवाने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को घाटी में किसी तरह की बारिश नहीं हुई लेकिन पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरीं। ऐसे में यहां हर वक्त पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है। रविवार सुबह मार्ग बंद था तो इस दौरान काफी संख्या में लोग इस स्थल में अपनी जान जोखिम में डालकर पैदल आरपार हुए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी का कहना है कि जब-जब सड़क बंद होती है तो विभाग मशीन के माध्यम से मलबा हटाकर सड़क बहाल करने का काम कर रहा है। आने वाले समय में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए भी योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

000

कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के घटीगढ में पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें