फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जान जोखिम में डाल नदी से लकड़ी निकाल रहे लोग

Sun, 30 Jul 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल/कुल्लू। ब्यास में जलस्तर सामान्य होने पर लोग लकड़ी निकालने लग गए हैं। नदी में उतरकर लकड़ी निकालना जान पर भारी पड़ सकता है, लेकिन प्रशासन, पुलिस और वन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही के बीच लोग लकड़ी के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिले में रोजाना बारिश हो रही है। ऐसे में कभी भी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
ब्यास में बाढ़ के कारण पेड़-पौधे बहकर आए हैं जो फंस गए हैं। इन्हें निकालने के लिए लोग नदी में उतर रहे हैं। ग्राम पंचायत हलाण-दो की प्रधान सीमा देवी ने कहा कि उनकी पंचायत में ग्रामीणों को नदी-नालों से दूर रहने की सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी टीटू ने कहा कि बिना अनुमति के वन संपदा को ले जाना गैर कानूनी है। ऐसा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें