फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाषण स्पर्धा में ऋषिता रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में महात्मा हंसराज की जयंती शनिवार काे मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ और प्रार्थना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएं और भजन प्रस्तुत किए तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शोभायात्रा निकालकर आर्य समाज के सिद्धांतों का प्रचार किया।
विज्ञापन

भाषण में ऋषिता प्रथम रहीं जबकि आराध्या दूसरे और परमवीर तीसरे स्थान पर रहे। भजन में टैगोर सदन और प्रश्नोत्तरी में शिवाजी सदन विजेता रहे। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने विद्यार्थियों को महात्मा हंसराज के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें