फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रिंकू ने खेली 112 रन की नाबाद पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर स्थित लता ठाकुर स्टेडियम में शनिवार को शहीद तंजिन छुलटिम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने किया। शुभारंभ से पहले शहीद तंजिन छुलटिम को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

पहले दिन वाईएफसी मयाड़ और हिमालयन ब्रदर्स के बीच मुकाबला हुआ। हिमालयन ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू ने शानदार 52 गेंदों में नाबाद 112 रन की शतकीय पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएफसी मयाड़ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 110 रन ही बना सकी। हिमालयन ब्रदर्स ने 111 रन से एकतरफा मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में करीब 20 टीमें भाग ले रही हैं। करपट युवक मंडल के अध्यक्ष सचिन ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रतियोगिता के तहत रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें