कुल्लू। विनायका कॉलेज ऑफ फार्मेसी गड़सा के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय बी-फार्मेसी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि को लेकर संस्थान में खुशी का माहौल है।
तीसरे सेमेस्टर में रिधिमा रैना ने 9.50 सेमेस्टर ग्रेड पाइंट एवरेज (एसजीपीए) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। भानुप्रिया ने 9.33 एसजीपीए के साथ चौथा स्थान हासिल किया। अभय और साक्षी ने 9.08 एसजीपीए के साथ सातवां, आरुषि और हर्षवर्धन ठाकुर ने 9.00 एसजीपीए के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया।
दिव्या और स्नेहा ठाकुर ने 8.92 एसजीपीए के साथ नौवां, आर्ति शर्मा और नेहा ठाकुर ने 8.83 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। पांचवें सेमेस्टर में चांदनी, नीलम, प्रिया ठाकुर, स्वालिहा हाशमी और सहर्ष ठाकुर ने 8.92 एसजीपीए के साथ पांचवां, मनीषा ठाकुर, मीनाक्षी और संस्कृति ने 8.77 एसजीपीए के साथ आठवां स्थान हासिल किया।
इसके साथ ही सातवें सेमेस्टर में काजल और नीतिका ने 9.50 एसजीपीए के साथ पांचवां, कल्पना और कल्पना देवी ने 9.33 एसजीपीए के साथ नौवां, दीक्षा ठाकुर और प्रिया घारती ने 9.17 एसजीपीए के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया।
कॉलेज के चेयरमैन एनएस ठाकुर, प्राचार्य डॉ. रवि शंकर यादव, समस्त अध्यापक एवं स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।