फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में 9 अक्तूबर से होने वाली अंडर-14 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। वीरवार को एसडीएम जयवंती ठाकुर ने स्कूल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्कूल में खिलाड़ी बेटियों के ठहरने, भोजन, स्वच्छ पेयजल और शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रदेशभर से आने वाली खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो। खेल मैदानों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को भी समय रहते पुख्ता करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य तिलक राज और खेल समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें