फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बदला लेना था... सेना ने खत्म किया देशवासियों का इंतजार

Wed, 07 May 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए मिसाइल हमले से देशवासियों में खुशी की लहर
विज्ञापन

पूर्व सैनिक बोले- आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई से दुनिया भर में बढ़ी सेना की साख
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए मिसाइल हमले से देशवासियों में खुशी की लहर है। सेना के पूर्व अधिकारी और जवानों का भी जोश हाई है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर किए आतंकी हमले का सेना को बदला लेना था। देशवासियों के इंतजार को सेना ने खत्म कर दिया है। कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, इससे सेना की साख दुनिया में बढ़ी है। देश की 140 करोड़ जनता को सेना पर गर्व है। पहलगाम का जवाब देना जरूरी था। सेना ने यह कर दिखाया है। इसमें सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन


पूरा विश्वास था कि भारतीय सेना पहलगाम में हुए हमले का बदला लेगी। पाकिस्तान के पाले आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना बड़ी उपलब्धि है। देशवासी जो चाहते थे, उसे सेना ने पूरा कर दिखाया है। - पीएस कटोच, ऑनरेरी कैप्टन भारतीय सेना।
विज्ञापन


भारतीय सेना आतंकियों के साथ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में समक्ष है। बुधवार रात को सेना ने अपना पराक्रम दिखा दिया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोष लोगों का सेना ने बदला ले दिया है। - बालक राम शर्मा, ऑनरेरी सूबेदार मेजर, भारतीय सेना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें