मुख्याध्यापक एसोसिएशन कुल्लू ने मनाया सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक एसोसिएशन जिला कुल्लू ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें उन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को सम्मान दिया गया, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र को उत्कृष्ट योगदान दिया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि सम्मान समारोह में रविवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य निवेदिता सूद, जगजीवन पाल और मुख्याध्यापक श्याम लाल को सम्मानित किया।
उन्हाेंने कहा कि समारोह के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि मुख्याध्यापकों की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की सूची शीघ्र जारी की जाए। वर्तमान में कई ऐसे मुख्याध्यापक हैं, जो 27-28 वर्षों की सेवा के उपरांत भी बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान महासचिव राजेश बौध, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सदस्य प्रकाश चंद्र, राजेश कुमार, नीलम कपूर, निर्मला देवी, सरिता देवी, श्याम लाल, वेदराम, प्रेम कटोच, देवी सिंह, नरेंद्र कुमार, हितेंद्र, प्रेमपाल आदि उपस्थित रहे।