फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आस्था की राह पर स्वच्छता का संकल्प

विज्ञापन
प्लास्टिक मुक्त हिमालय का संदेश लेकर जाहलमा में सफाइ करते हुए। संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। आस्था के पथ पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर यंग ड्रुपा एसोसिएशन गरशा की ईको पदयात्रा बुधवार को जाहलमा पहुंची। हिमालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने और विश्व शांति का संदेश लेकर चल रहे पदयात्रियों ने रास्ते में मिले कचरे और प्लास्टिक को एकत्रित किया।
विज्ञापन

बौद्ध धर्मगुरु हिज होलीनेस ग्यालवा ड्रुकपा रिंपोछे, हिज होलीनेस खमटुक रिंपोछे और सोमांग रिंपोछे के आशीर्वाद से यह पदयात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है।
120 किलोमीटर लंबी पदयात्रा को 20 सितंबर को विधायक अनुराधा राणा ने दारचा गोंपा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दारचा से शुरू हुई पदयात्रा केलांग और जिस्पा होते हुए बुधवार दोपहर बाद जाहलमा पहुंची। त्रिलोकनाथ में पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन होगा।
पदयात्रा के दौरान एसोसिएशन के सदस्य रास्ते में मिलने वाले कचरे और प्लास्टिक को अपने साथ लाए बैग में एकत्रित कर रहे हैं। जाहलमा पहुंचने पर सदस्यों ने बाजार के पीछे सड़क किनारे फैले कचरे को भी समेटकर सफाई की। इस पहल के माध्यम से पदयात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें