लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्र की एकता यात्रा में भाग लेते बेबी
कुल्लू। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में बेबी शर्मा और सौम्य रंजन ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया।
देश भर से 150 युवा पदयात्रियों को यात्रा के लिए चुना गया था। पद यात्रा में शामिल हुए सौम्य रंजन ने कहा कि गुजरात की जनता का हिमाचल के प्रति प्रेम प्रेरणादायक रहा। पद यात्रा में शामिल बेबी शर्मा ने कहा कि पद यात्रा संकल्प और सेवा की नई शुरुआत है। युवा बदलेंगे भारत, यही सरदार वल्लभभाई पटेल का संदेश है। हिमाचल के विकास और भारत को श्रेष्ठ बनाने में युवा अपना योगदान निरंतर देते रहेंगे। संवाद