फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के पर्यटन स्थलों में बढ़ी रौनक

Wed, 10 Dec 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
मालरोड से लेकर पर्यटन स्थल सोलंगनाला और सिस्सू रहे सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत के चलते रोहतांग दर्रा बंद रहने से पर्यटन स्थलों में जुटी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। सड़क की मरम्मत का कार्य चलने के कारण मंगलवार और बुधवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद रहा। पर्यटक रोहतांग का दीदार नहीं कर पाए।
रोहतांग बंद होने के कारण मनाली के स्थानीय पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। मनाली से लाहौल के ग्रांफू तक पर्यटकों का मेला लगा रहा।

मनाली के मालरोड से सोलंगनाला, लाहौल के सिस्सू, ग्रांफू और कोकसर तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वजह से कई जगह हल्का जाम भी लगा। दिनभर पर्यटन स्थलों में सैर करने के बाद शाम होते ही मनाली के मालरोड में पर्यटकों की भीड़ जुटी। पर्यटकों ने खरीदारी भी की। मालरोड में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि धीरे-धीरे मनाली में पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। दिसंबर में मनाली का विंटर सीजन बूम पर आएगा। इन दिनों मनाली में लगभग 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। पर्यटन कारोबारी रोशन ठाकुर और हरी चंद ने बताया कि मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 से 60 प्रतिशत के पार है। दिसंबर में पर्यटन कारोबार और रफ्तार पकड़ेगा। नववर्ष और क्रिसमस मनाने के लिए पर्यटकों कि भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें