फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब सीजन से पहले वाम तट मार्ग की मरम्मत शुरू

Thu, 16 Jul 2026 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। सेब सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने नग्गर क्षेत्र में वाम तट मार्ग पर पैच वर्क शुरू कर दिया है। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत से सेब ढुलाई और यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बरसात के दौरान वाम तट मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई थी। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि यह स्थायी समाधान नहीं है, लेकिन पैच वर्क से फिलहाल लोगों को गड्ढों के कारण लगने वाले झटकों और दुर्घटना की आशंका से काफी हद तक राहत मिलेगी।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। सेब उत्पादकों, बागवानों और आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सड़क सुधार कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि सेब की ढुलाई और यातायात में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कटराई के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि लगातार बारिश के चलते सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। फिलहाल प्रभावित हिस्सों में पैच वर्क कर सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। आने वाले दिनों में पूरे वाम तट मार्ग पर जहां-जहां गड्ढे बने हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से पैच वर्क कर सड़क को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें