फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

Thu, 30 Jan 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में कांग्रेस के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में 77वीं पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने महात्मा गांधी के दिखाए सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने की शपथ ली। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। उनके दिखाए रास्ते और दी गईं शिक्षाएं वर्तमान में प्रासंगिक हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। कहा कि आज पूरा देश महात्मा गांधी को याद कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें