फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर, मणिकर्ण और ठावा में खूब उड़ा गुलाल

विज्ञापन
नगर के ठावा में वसंत उत्सव के मौके पर निकली रथ रात्रा। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाए गई वसंत पंचमी के साथ जिले की ऊझी घाटी के हरिपुर, मणिकर्ण और ठावा में भी देव परंपरा के तहत गुलाल उड़ाया गया। वसंत पंचमी पर वीरवार को ठाकुर माधोराय की रथयात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। पुजारी दौलत राम आचार्य ने बताया कि रथ मैदान में राम-भरत का मिलन देव परंपरा के तहत हुआ।
विज्ञापन

धार्मिक नगरी मणिकर्ण में सदियों से वसंत पंचमी का आयोजन किया जा रहा है। यहां परंपरागत तरीके से वीरवार को भी भगवान राम की भव्य रथयात्रा निकाली गई। साथ ही नग्गर के ठावा में भी रथयात्रा निकाल कर लोगों ने पुण्य कमाया है। उक्त सभी जगहों से भगवान रघुनाथ का सैकड़ों सालों से इतिहास जुड़ा है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि 1651 में जब भगवान रघुनाथ को अयोध्या से देवभमि कुल्लू लाए थे तो सबसे पहले उनकी मूर्ति गड़सा घाटी के मकराहड़ में रखी गई। इसके बाद धार्मिक नगरी मणिकर्ण और बाद में जिला मुख्यालय के रघुनाथपुर में लाया गया। वशिष्ठ में भगवान राम का मंदिर है और हरिपुर व नग्गर में मुरलीधर (श्रीकृष्ण) के मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि हरिपुर, ठावा, कुल्लू तथा मणिकर्ण में भी अगले 40 दिनों तक होली मनाई जाएगी और रोज गुलाल उड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें