फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रामशिला में कलश यात्रा के साथ धार्मिक समागम शुरू

विज्ञापन
कुल्लू के शम​शिला में श्रीमदभागवत गीता के लिए कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। रामशिला स्थित श्री गीता आश्रम तपोभूमि में शनिवार को कलश यात्रा के साथ 10वीं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं धार्मिक समागम का शुभारंभ हुआ। आश्रम के 23वें वार्षिकोत्सव और नवनिर्मित मंदिर की देव मूर्ति स्थापना दिवस की सातवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वेदी पूजन से हुई। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रख कर भक्ति गीतों और जयकारों के बीच भाग लिया। पूरे रामशिला क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण और श्रीमद्भागवत कथा के जयकारे लगाए।
धार्मिक आयोजन परम श्रद्धेय स्वामी गीता नंद महाराज भिक्षु के आशीर्वाद और अध्यक्षता में हो रहा है। कार्यक्रम में स्वामी मुक्तानंद भिक्षु और स्वामी किरण भिक्षु का विशेष सानिध्य मिल रहा है। वहीं, स्वामी निष्ठा भिक्षु और स्वामी आराधना भिक्षु की प्रेरणा से आयोजन को भव्य रूप दिया गया है।
विज्ञापन

10वीं श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य कथाव्यास भागवताचार्य पं. नागेंद्र कश्यप प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। कथा के साथ प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी होगा। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नीलिमा सांगला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। आयोजन समिति के प्रधान अमन सिंह सूद सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें