फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल से आए 400 व्यावसायिक सिलिंडरों से मिली राहत, ढाबे खुले

Mon, 16 Mar 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
19 किलो के सिलिंडर मिलने से खुल गया ढाबा। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बंद पड़े ढाबे फिर से खुल गए हैं। लाहौल से कुल्लू लाए गए 400 व्यावसायिक सिलिंडरों के वितरण से लोगों को राहत मिली है। दो दिन में जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग ने करीब 120 सिलिंडरों वितरित किए हैं। इससे ढाबा और रेस्तरां संचालकों को तीन से चार दिन तक चिंता नहीं होगी। हालांकि अभी 19 किलो ग्राम के सिलिंडर की सप्लाई नहीं होने से संकट टला नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में रविवार को सिलिंडर संकट के चलते अपने ढाबा, रेस्तरां और कैंटीनों को एहतियातन बंद रखा गया था। इस दौरान जिला मुख्यालय में 46 सिलिंडरों ढाबा और रेस्तरा संचालाकों को दिए गए थे। मनाली में 14 मार्च को करीब 60 से अधिक सिलिंडर प्रदान किए।
होटल संचालक रमेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, मीना देवी, सेवता ठाकुर व रंगारंग सिंह ने कहा कि सिलिंडर गैस का बचाव करने के लिए रविवार को कारोबार बंद रखा गया था। सोमवार को उन्होंने पहले की तरफ अपने ढाबों को खोला है। नए सिलिंडर मिलने से उनके पास मात्र तीन से चार दिन को कोटा ही बचा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों सप्लाई होने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें