कुल्लू। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन, स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन की ओर से 15 घायलों को तत्काल राहत राशि वितरित की गई। इनमें चार घायलों को 5,000-5,000 रुपये तथा 11 घायलों को 3,000-3,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि हादसे में घायल लोगों के उपचार के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, एएसपी मनमोहन सिंह, तहसीलदार कुल्लू अनिल कुमार, पटवारी अतुल मोदगिल एवं करम चंद सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर तथा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक ने भी अस्पताल में घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया।