फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू अस्पताल का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण किया। कायाकल्प टीम ने मंगलवार को अस्पताल में स्वास्थ्य, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। अस्पताल में पहुंचकर टीम ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था परखी। टीम ने ओपीडी समेत अस्पताल के इंडोर वार्ड, आईसीयू वार्ड, ड्यूटी रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, प्रयोगशाला, एक्स-रे, आपातकालीन वार्ड (ट्रामा सेंटर), शौचालय, लिफ्ट, ऑपरेशन थियेटर, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा टीम ने अस्पताल में भर्ती और उपचार करवाने आए मरीजों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

कायाकल्प टीम की ओर से किए गए निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट अब शिमला स्वास्थ्य निदेशालय भेजी जाएगी। इसके बाद व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशालय की कायाकल्प टीम प्रदेशभर के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर अव्वल रहने वाले अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार देख रहे डॉ. हीरालाल ने कहा कि मंगलवार को स्वास्थ्य निदेशालय की कायाकल्प टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कहा कि टीम में तीन सदस्य डॉ. गुलशाद, डॉ. रेशम और डॉ. सुरिंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें