कुल्लू। एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक सोमवार को ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता कुल्लू सर्किल के अध्यक्ष अनूप राम ने की, जबकि ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में न्यायालय में जारी मामले में लगी स्वयंसेवियों के नाम की सूची फाइनल की गई। जो सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, उन्हें आगामी बैठक में हाजिर रहने की हिदायत दी गई।
चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने ऑल इंडिया संगठन की हर एक कार्रवाई और न्यायालय में मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 25 अगस्त को मामले की सुनवाई हुई थी और अगली सुनवाई की तारीख 19 नवंबर है। उस दिन देशभर के गुरिल्ला स्वयंसेवियों का आंकड़ा न्यायालय में एफिडेविट के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे में जो स्वयंसेवी अभी मामले में नहीं जुड़े हैं, वे बैठक में आकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। संवाद