हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में यूथ रेडक्रॉस इकाई ने विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शेफाली ने की। यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों ने मानवता, सेवा और स्वयंसेवी भावना का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस के सिद्धांतों मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता तथा स्वैच्छिक सेवा पर चर्चा की और भविष्य में आपदा प्रबंधन, रक्तदान शिविर तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
डॉ. शेफाली ने कहा कि रेडक्रॉस आंदोलन मानव सेवा की अद्वितीय मिसाल है और युवा पीढ़ी को इस महान कार्य से जुड़कर समाज की बेहतरी में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। संवाद