फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आनी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों पर होगी भर्ती

Sat, 18 Jul 2026 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बिलासपुर की कंपनी आनी उपमंडल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएगी। इसके लिए उप रोजगार कार्यालय आनी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों पर साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कि साक्षात्कार 25 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय आनी में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक होंगे। भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर या अधिक और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 से 24,000 रुपये मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें