फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग में जुटी पर्यटकों की रिकार्ड भीड़

Thu, 27 Nov 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
आपदा के बाद पहुंचे सबसे अधिक पर्यटक वाहन
विज्ञापन

बर्फीली वादियों में पर्यटकों ने की खूब मस्ती
दो दिन बंद रहने के बाद सैलानियों की मस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। दो दिन बंद रहने के बाद वीरवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हो गया। इससे रोहतांग में पर्यटकों की रिकाॅर्ड भीड़ जुटी। आपदा के बाद पहली बार 700 से अधिक पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे। रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फ़ीली वादियों के बीच खूब मस्ती की।
मंगलवार और बुधवार को मरम्मत कार्य के कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद रहा। इस कारण पर्यटक रोहतांग नहीं जा सके। दो दिन बाद रोहतांग खुलते ही पर्यटक रोहतांग की ओर दौड़े। रोहतांग में पर्यटकों ने साहसिक खेलों का जमकर लुत्फ लिया। बर्फ के बीच ट्यूब सलाइडिंग, स्कीइंग, स्नो स्कूटर का जमकर लुत्फ लिया। रोहतांग में कारोबार करने वाले शाम लाल, चुनी लाल और रोशन लाल ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा वीरवार को रोहतांग में पर्यटकों की अधिक भीड़ जुटी।
विज्ञापन

वीरवार को 742 पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे। इससे पहले 200 के करीब पर्यटक वाहन के परमिट ही जारी हो रहे थे। आपदा के बाद वीरवार को रोहतांग में सबसे अधिक भीड़ जुटी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग में यातायात नियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वीरवार को दर्रा में अच्छी भीड़ जुटी।

मनाली में रोज बढ़ रही पर्यटकों की आमद
पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में रोज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नवंबर के प्रथम सप्ताह मनाली में रोजाना 200 से 400 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार अब यह संख्या बढ़कर दोगुना हो गई है। अब मनाली में रोज लगभग 800 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। वीकेंड में यब आंकड़ा 1,000 के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन



क्रिसमस और नववर्ष पर टिकीं नजरें
आपदा के कारण आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे मनाली के पर्यटन कारोबारियों को अब क्रिसमस और नववर्ष सीजन से आस है। दिसंबर में मनाली में पर्यटकों की ठीकठाक भीड़ जुटने की उम्मीद है। हजारों पर्यटक मनाली में जश्न मनाने के लिए पहुंचेंगे। होटलियर मोहन सिंह, राकेश कुमार, अभिजीत राणा ने कहा कि इस साल नववर्ष और क्रिसमस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें