फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देहुरी मेले में 50 साल बाद आएंगे रावल ऋषि

Sat, 02 Sep 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रघुपुरघाटी के सबसे बड़े देहुरी मेले में 50 साल के बाद फनौटी गांव के देवता रावल ऋषि भी भाग लेंगे। इसके लिए कारकूनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन सितंबर को सुबह 10 बजे देवता का रथ अपने देवालय से देहुरी के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

मंडी जिले के बगड़ाथाच पंचायत के अधिष्ठाता देव नव ग्रह रिगनी भी पूरे लाव लश्कर के साथ देवता खुडीजल, रावल ऋषि और खोडू देवता से मिलन करेंगे। देवता 10 साल के बाद मेले में पधारेंगे। देवता खुडीजल के सम्मान में मनाए जाने वाले देहुरी मेले का विधिवत शुभारंभ तीन सितंबर को पलेच से होगा।
इस बार पलेच में बालू गांव के लोग अपनी भूमिका निभाएंगे। सदियों पुरानी मेले की परंपरा को निभाने के लिए बालू गांव के लोग जंगल से एक पेड़ काट कर लाएंगे जिसे देवता खुडीजल की सौह में पूरे देवविधि के अनुसार इसका ध्वजारोहण किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस प्रक्रिया में देवता खुडीजल अपनी शक्तियों को दिखाएंगे।
विज्ञापन

फनौटी, करशैईगाड़, लगौटी, टकरासी, झरेढ़, बहलीधार तथा बगड़ाथाच पंचायतें मेले में भाग लेती हैं। साथ ही बंजार, आनी, निरमंड, करसोग, शिमला आदि के लोग भी मेले में भाग लेते हैं। दस दिवसीय मेले में जहां देव मिलन, देव नृत्य, नाटी आकर्षण का केंद्र रहेगी वहीं स्थानीय महिला मंडल भी प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
देवता के कारदार शेर सिंह, कुमार दत्त, पुजारी रूप लाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, शिव राज शर्मा तथा पवन नेगी ने कहा कि मेले को लेकर लोगोंं में खासा उत्साह है। कहा कि मेले में रावल ऋषि के साथ मंडी के देवता नवग्रह रिगनी भी ढोल नगाड़ों के साथ शामिल होंगे। तीन सितंबर दोपहर बाद देवताओं को मिलन और बाद में पलेच उत्सव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें