फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: च्वाई के दौरे पर जाएंगे फनौटी के रावल ऋषि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित......
विज्ञापन

च्वाई के दौरे पर जाएंगे फनौटी के रावल ऋषि
आज देवालय से रवाना होंगे देवता, पटारना में होगा ठहराव
लोगों को सुख-शांति का आशीर्वाद देंगे अधिष्ठाता ऋषि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी के आराध्य देव रावल ऋषि च्वाई क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं। वीरवार को देवता अपनी कोठी फनौटी से पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना होंगे। शाम को देवता का रात्रि ठहराव पटारना गांव में होगा। बताया जा रहा है कि एक भक्त ने देवता को आमंत्रित किया है। इसके बाद देवता के कारकूनों ने बैठक कर देवता को ले जाने का निर्णय लिया है। देवता के दौरे को लेकर फनौटी गांव के लोगों में उत्साह का माहौल है। हालांकि, अभी तक देवता के च्वाई तक ही कार्यक्रम तय हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां से देवता और जगह भी जा सकते हैं। इसका फैसला च्वाई पहुंचने पर कारकूनों की ओर से लिया जाएगा। वीरवार को ही देवता के रथ को मुख मोहरे के साथ सजाया जाएगा और दोपहर के आसपास देवता दौरे पर निकलेंगे। देवता के कारदार लाल चंद ठाकुर, खेम राज, सोहन लाल नेगी, पवन नेगी और गोपी चंद ने कहा कि देवता के दौरे के बहाने उन्हें च्वाई क्षेत्र के रीति रिवाज और संस्कृति को देखने का अवसर मिलेगा। कहा कि महर्षि के पहले दिन का पड़ाव पटारनी नाग की वास स्थली पटारना में होगा। यहां से देवता अगले दिन च्वाई के लिए रवाना होंगे। कारदार ने सभी कारकूनों व देवलुओं से अपील की है कि वह देवता की शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। कहा कि दौरे में देवता क्षेत्र के लोगों को लोगों की सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें