फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोदाम में पानी और मलबा घुसने से तीन जिलों के राशन का कोटा खराब

Mon, 04 Aug 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति के स्टोर में घुसा बारिश का पानी राशन ह
विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के साथ चंबा के पांगी के लिए भेजा जाता है राशन
विज्ञापन

कुल्लू में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्र में घुसा है बारिश का पानी
गोदाम में रखा आटा, चावल, चीनी, दालें खराब, नुकसान के आकलन में जुटा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्र में भारी बारिश के कारण मलबा और पानी घुस गया। इससे केंद्र के गोदाम में रखा राशन खराब हो गया। निगम के कर्मचारी जब गोदाम पहुंचे तो देखा कि केंद्र के गोदाम में पानी और मलबा आ गया है। इससे गोदाम में रखा आटा, चावल, चीनी, दालें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि निगम के इस आपूर्ति केंद्र से कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिलों के साथ चंबा के पांगी क्षेत्र के लिए राशन भेजा जाता है। राशन खराब होने से डिपो में भेजे जाने वाले राशन की सप्लाई में भी बाधा आएगी। उधर, बिक्री केंद्र के पर्यवेक्षक चंद्रशेखर ने कहा कि गत दो और तीन अगस्त की रात को घाटी में हुई तेज बारिश के कारण केंद्र में पानी के साथ मलबा आया है। इससे राशन उपयोग करने योग्य नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि गोदाम के साथ लगा डंगा भी गिर गया है। इससे केंद्र के भवन को भी खतरा बना गया है। उन्होंने कहा कि निगम के उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें