फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली को जाम की कैद से निकालेगा रांगड़ी पुल

Thu, 30 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मालरोड पर घूमने निकले पर्यटक। -संवाद
विज्ञापन
15 करोड़ से होगा निर्माण, सर्वे भी पूरा, अंतिम चरण में औपचारिकताएं
विज्ञापन

हाईवे से वामतट को जोड़ेगा पुल, पर्यटन सीजन में जाम से मिलेगा छुटकारा
संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली शहर की सड़कों पर रोजाना घंटों तक लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के प्रवेश द्वार रांगड़ी चौक से अलेउ बिहाल तक नया पुल बनने जा रहा है।
यह दाएं तट (हाईवे) को वामतट (लेफ्ट बैंक) से जोड़ेगा। लगभग 15 करोड़ रुपये से बनने वाला यह पुल अब सपना नहीं है। इसका सर्वे भी पूरा हो गया है। इसके निर्माण की औपचारिकता अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

पुल के आगे एलाईन नाले के किनारे से गुजरती सड़क सीधे अलेउ प्राणी पुल के समीप स्टेट हाईवे से जुड़ जाएगी। इसके बनने से मनाली शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव घटेगा। दोनों तटों के बीच सीधा आवागमन संभव होगा। वाहन चालकों को शहर के बीच से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा जिससे मनाली और अलेउ-प्रीणी दोनों में जाम का स्थायी समाधान होगा। होटलियर, टैक्सी यूनियन और ट्रैवल एजेंट्स ने इस परियोजना को पर्यटन के लिए वरदान बताया है।
हिमाचल ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के चेयरमेन बुद्धि प्रकाश, अध्यक्ष हीरा लाल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी राजकुमार डोगरा और होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि रांगड़ी पुल बनने से सैलानियों को शहर में घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा जिससे उनका अनुभव और बेहतर होगा।
मनाली के आम नागरिकों ने भी इस पुल की सुविधा को क्रांतिकारी कदम बताया है। मनु शर्मा ने कहा कि इस पुल से सैलानियों के साथ बागवानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगी। पर्यटन के पीक सीजन में सभी अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप ठाकुर ने बताया कि 15 करोड़ की लागत वाले इस पुल का सर्वे और आवश्यक औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि यह पुल विधायक प्राथमिकता योजना में शामिल है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से यह परियोजना अब हकीकत बनने जा रही है। रांगड़ी में बनने वाला यह पुल आने वाले वर्षों में मनाली के ट्रैफिक और पर्यटन दोनों की तस्वीर बदल देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें