फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भवन, निर्माण कामगार के अध्यक्ष बने रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला इंटक की बैठक रविवार को पंडितबेहड़ (कुल्लू) में हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड बंजार विधानसभा क्षेत्र से रमेश कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कामगारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला स्तरीय बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजीव सिंह मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

जिला कुल्लू इंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुकम सिंह ठाकुर और जिला कुल्लू निर्माण कामगार बोर्ड के अध्यक्ष ठाकुर चंद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष समस्याओं को रखा। राजीव सिंह ने आश्वासन दिया कि वह राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह के समक्ष कामगारों की सुविधाओं को जल्द बहाल करने का आग्रह करेंगे। इस दौरान वासुदेव शर्मा, ओम प्रकाश, कृष्ण मोहिनी, खूब राम आजाद, राजेंद्र, लाल सिंह, इंद्रदत्त आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें