फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को जिला मुख्यालय केलांग में विरोध रैली निकाली। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन

उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के लिए बनाए गए मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण किया जाना शर्मनाक है और संविधान की भावना के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। अनिल ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से भाजपा की दलित विरोधी सोच उजागर होती है। रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नोरबू राम, महासचिव अरुण, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें