हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के चुने गए पदाधिकारी।-संवाद
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू की त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव मौहल में प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान की अध्यक्षता में हुए। चुनाव में जलशक्ति विभाग एनजीओ जिला सिरमौर के पूर्व प्रधान रविंदर ठाकुर ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
चुनाव के दौरान कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें राकेश कुमार को अध्यक्ष, गुलजारी लाल को महासचिव, धर्मपाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष और गायत्री दत्त को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संजीवन चंदेल को मुख्य सलाहकार, राम लाल और हुकम चंद को उपाध्यक्ष तथा चमन लाल और योगिंदर सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिला कुल्लू एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव तेजा सिंह और पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े सभी ज्वलंत मुद्दों को विभाग और सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान के नेतृत्व में महासंघ को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान ने कहा कि प्रदेश के 11 जिलों की कार्यकारिणियों के चुनाव करवाए जा चुके हैं। जल्द ही महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के भी सांविधानिक चुनाव करवाए जाएंगे। संवाद