फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नड्डा की जनसभा के लिए कुल्लू पहुंचे राजीव बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की 11 अक्तूबर को पतलीकूहल में होने वाली जनसभा के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कुल्लू पहुंचे। नड्डा की जनसभा को लेकर भाजपा संगठन ने स्थानीय स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कुल्लू पहुंचने पर कहा कि नड्डा भाजपा के वरिष्ठ नेता है। शनिवार को दौरे को लेकर जिला भाजपा संगठन के साथ बैठक मौहल स्थित एक निजी रिजॉर्ट में होगी। आने वाले समय में जिला कुल्लू में मंडल स्तर पर प्रवास किया जाना है। इसमें आगामी विस चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके लिए अलग से कार्यक्रम तय होंगे। आनी भाजपा मंडल से इसकी शुरूआत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें