फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसएसबी जिला संगठन के संरक्षक बने राजेश ठाकुर

Mon, 05 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एसएसबी गुरिल्ला के स्वंय सेवी बैठक में भाग लेते हुए।-संवाद
विज्ञापन
प्रशिक्षित स्वयंसेवक गुरिल्ला संगठन की बैठक में चुनी कार्यकारिणी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवक (गुरिल्ला) संगठन की मासिक बैठक सोमवार को ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने की।
संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एक वर्ष के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें पूर्व कार्यकारिणी को दोबारा चुना गया।
राजेश ठाकुर को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में स्वयंसेवकों की सूची की जांच की गई। इसमें केवल 700 स्वयंसेवकों की ओर से शुल्क जमा करने की पुष्टि हुई। शुल्क जमा न करने वाले स्वयंसेवकों के नाम सूची से हटाने का निर्णय लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शुल्क जमा न करने वाले स्वयंसेवक मतदान सहित संगठनात्मक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे। यह निर्णय कैश रजिस्टर और हाजिरी रजिस्टर की जांच के बाद लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि संगठन से संबंधित केस की सुनवाई 15 जनवरी को निर्धारित है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही दिल्ली में ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन की बैठक आयोजित कर आगामी कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले संगठन से लगभग 19 हजार स्वयंसेवक जुड़े थे। वर्तमान में शुल्क जमा करने वालों की संख्या काफी कम पाई गई है। संगठन ने भविष्य में पारदर्शिता के साथ कार्य करने और निर्धारित माध्यम से शुल्क जमा कराने का निर्णय लिया है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल, महासचिव आंगमो देवी, राम सिंह ,झावे राम, कर्म चंद, शमशेर, वेली राम, भवानी प्रकाश, कुबेर दास, जगती देवी, सीता देवी, निर्मला और दीपा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें