फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कल से परिक्रमा पर निकलेंगे राजा घेपन

Thu, 19 Oct 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के आराध्य देवता राजा घेपन तीन साल बाद परिक्रमा पर निकलेंगे। इसके लिए देवता का रथ 20 अक्तूबर को सजाया जाएगा। देवता राजा घेपन के अलावा माता बोटी तथा चंद्राघाटी के सात देवताओं के रथ भी सजेंगे।
विज्ञापन

इनमें शुलिंग के देवता मोगर, रालिंग के देवता ड्राबला, खले के देवता लुंगखोरबल, ट्रिलिंग के देवता शलवर, गोंधला के देवता मेलंग तेते, सक्कर के देवता नागराजा के रथ सजाए जाएंगे। देवता राजा घेपन और माता बोटी 21 अक्तूबर से घाटी की परिक्रमा पर निकलेंगे। राजा घेपन का मिलन माता जंगडुल शाशिन से होगा।
देवता राजा घेपन का माता बोटी के गांव रोपसंग में मिलन होगा। इसके बाद नौ देवी-देवताओं का महामिलन गुंचलिंग में होगा। दो दिन तक गुंचलिंग में क्यासंदोर मनाया जाएगा। राजा घेपन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद ने बताया कि क्यासंदोर के दौरान सभी देवताओं के गूर और पुजारी भविष्यवाणियां करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें