फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा में सुगम यातायात व्यवस्था मुहैया करवाएगा निगम

Thu, 19 Oct 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को खराब बसों के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम बसों की संख्या, चालक-परिचालकों के अलावा मेकेनिकल स्टाफ को भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन

बसों की समय पर मरम्मत की जाएगी और बिना किसी रुकावट बसों को निर्धारित रूटों पर दौड़ाया जाएगा। सभी रूटों पर संचालन जारी रखने के लिए निगम ने मेकेनिकल स्टाफ बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय शिमला भेजा है।
24 से 30 अक्तूबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए निगम ने बसों की संख्या को बढ़ाया है।
इनके संचालन के लिए अतिरिक्त 15 चालकों और 15 परिचालकों की सेवाएं भी ली जाएंगी। दशहरा के बीच बसों में खराबी न आए इसके लिए नियमित मेकेनिकल स्टाफ के साथ दस अतिरिक्त मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और टायर मेन की व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दशहरा उत्सव में बसों के संचालन में परेशानी न आए, इसके लिए मेकेनिकल स्टाफ को बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें