फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मां और बच्चे की सेहत पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मां और बच्चे की देखभाल बेहद जरूरी है। जब जच्चा सेहतमंद होगी, तभी बच्चे का सर्वांगीण विकास होगा। यह बात जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने शनिवार को कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर के निर्देश पर आयोजित किया। इसमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, भाषण, रोल प्ले और अन्य गतिविधियां शामिल रहीं। इनका उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन और मां एवं बच्चे की सेहत के प्रति जागरूकता लाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों, स्टाफ और चामुंडा नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न गतिविधियों से सही जानकारी के साथ परिवार नियोजन, जिम्मेदार माता-पिता बनने, लैंगिक समानता और स्वस्थ जनसंख्या की जरूरत पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें