फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, वायरल की चपेट में लोग

Wed, 08 Oct 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में परिवर्तन हुआ है। मौसम के एकाएक बदलने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मेडिसिन के अलावा महिला एवं पुरुष जनरल, शिशु रोग और ट्रॉमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में मरीजों की लाइनें लग रही हैं। वहीं, यही हाल जिला आयुष अस्पताल की ओपीडी में भी देखने को मिला रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू में पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले के अस्पतालों में उपचार को आने वाला हर तीसरा व्यक्ति वायरल की चपेट में आ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। लगातार बढ़ रही शुष्क ठंड के चलते फिलहाल लोगों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। कुल्लू अस्पताल की बात करें, तो यहां पर भी महिला और पुरुष जनरल ओपीडी में वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या ठीक है। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 200 से 250 के बीच मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा मेडिसिन ओपीडी भी 130 से पार चल रही है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि ताजा बर्फबारी और बारिश के चलते लोग इन दिनों वायरल की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक हैं। मरीजों का उपचार के साथ ही दवाइयां दी जा रही हैं।

ये हैं लक्षण
वायरल होने पर आमतौर पर नाक बंद और नाक बहना, छीकें, आंखों में खुजली, दस दिन से ज्यादा लक्षण, कभी-कभी गले में दर्द रहता है। इसके साथ ही कभी-कभी खांसी और थकावट महसूस होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल के लक्षण दिखने पर डॉक्टर के पास पहुंचकर सलाह और दवाइयां लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें