कुल्लू में दिन के समय हो रही मानसून की बरसात के बीच छाता लेकर गुजरते लोग।-संवाद
- फोटो : इटियाथोक के नारे महरीपुर गांव में घर से निकले 18 कोबरा। स्रोत: वीडियोग्रैब
कुल्लू। तीन दिनों से मौसम खराब रहने के बाद सोमवार को दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश से कुल्लू और लाहौल का मौसम सुहाना हुआ। ढालपुर में 10 मिनट तक बारिश हुई।
मनाली, पार्वती घाटी, बंजार, कोकसर, अटल टनल और सिस्सू के आसपास भारी बारिश हुई और नदी-नालों को जलस्तर बढ़ गया। मणिकर्ण में बारिश से रासकट नाले में बाढ़ आने से पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया।
बरशैणी रोड पर पानी आने से लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा घटीगढ़ के पास भूस्खलन होने से मणिकर्ण से बरशैणी मार्ग पर करीब एक घंटे आवाजाही बंद रही। 23 जुलाई तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और खड्डों के आसपास नहीं जाने की अपील की है। उपायुक्त अनुराग चंद्र ने कहा कि जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। संवाद