फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में 50 लाख से अधिक नुकसान

Wed, 03 Aug 2016 10:32 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल की सभी नदियां उफान पर हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में 24 घंटों के दौरान बारिश से करीब 50 लाख से अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन के प्रारंभिक आंकलन में करीब 50 लाख नुकसान बताया गया है। वहीं विस्तार से नुकसान का आंकलन करने में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। हालांकि फील्ड से रिपोर्ट मिलने पर नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रारंभिक नुकसान की सूचना में अकेले लोक निर्माण विभाग को ही 40 लाख रुपये की चपत लगी है। सोमवार रात्रि को मूसलाधार बारिश से नुकसान के बाद कई जगहों में हालत अभी तक सामान्य नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। पुलिया बहने के बाद ग्रामीण पाइपों के सहारे क्रॉस कर रहे हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। सोमवार रात्रि को हुई बारिश से अकेले लोक निर्माण विभाग को अनुमानित 40 लाख रुपये नुकसान हुआ है। दोनों डिवीजन में 20-20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में फील्ड से विस्तार से रिपोर्ट तलब की गई है। बारिश से रूमसू पुल के पास करीब 50 मीटर सड़क बह गई। जिसे ठीक करने में लोक निर्माण विभाग की टीम जुटी हुई है। सोमवार रात्रि को हुई बारिश से कुल्लू की मनाली, लगवैली व सैंज घाटी में हुई मूसलाधार बारिश से अति दुर्गम पंचायत शैंशर में चार पुल बह गए थे। मनाली के सोलंग गांव को व्यास नदी पर बना अस्थायी पुल भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया। वहीं सैंज की शांघड में दो पुलिया नाले में आई बाढ़ अपने साथ ले गया। बाढ़ आने से घाटी के नदी-नालों का जलस्तर अभी भी उफान पर है। कई जगहों पर भारी भूस्खलन होने से लोगों के खेत खलियान बह गए। भूस्खलन की चपेट में आए मंदिर व पौधों को अभी खतरा बरकरार है। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने बताया कि 24 घंटे में विभाग को करीब 40 लाख नुकसान हुआ है। डिटेल नुकसान रिपोर्ट के लिए टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें