फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश ने डाला खलल, नहीं हुए क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में चल रही टी-20 किक्रेट प्रतियोगिता के सोमवार को मैच नहीं हो पाए। बारिश के खलल के कारण आयोजित होने वाले दोनों मैच रद्द करने पड़े हैं। कुल्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन जिला स्तरीय टी-20 प्रतियोगिता करवा रही है। इसमें रोजाना दो मैच खेले जा रहे हैं, लेकिन रविवार से जारी बारिश के कारण मैदान गीला हो गया है। ऐसे में मैच करवाने संभव नहीं है। साथ ही दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जो प्रतियोगिता में खलल डाल रही है। एसोसिएशन के महासचिव शिव कपूर ने कहा कि मौसम साफ होने और मैदान सूखने के बाद ही आगामी मैच करवाए जाएंगे। रविवार और सोमवार को होने वाले मैच रद्द किए गए हैं। इनके लिए अब नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें