फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश-बर्फबारी ने दिखाया असर, वायरल की चपेट में आए लोग

विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए लगी लाइन।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में तीन दिन तक लगातार बारिश-बर्फबारी होने के बाद शुक्रवार को मौसम खुल गया। धूप खिली लेकिन ठंड बढ़ने से अब वायरल रोगों ने लोगों को जकड़ लिया है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड होने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी की चपेट में है। दूषित और मटमैले पेयजल पीने से उल्टी-दस्त के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। अस्पतालों में भी सामान्य, शिशु और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की लाइनें उपचार करवाने के लिए लग रही हैं।
विज्ञापन

दिन : शुक्रवार, स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। समय सुबह 8:30 बजे, अस्पताल परिसर में ठंड के बीच मरीजों का पहुंचना शुरू हुआ। अस्पताल के मातृ-शिशु खंड में स्थापित महिला और शिशु पंजीकरण काउंटर में 8:45 बजे तक मरीजों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। अस्पताल के नए भवन की धरातल में स्थापित ऑनलाइन और पुरुष काउंटर पर भी 9 बजे तक मरीजों की लाइनें लग गईं।
अस्पताल के सभी पंजीकरण काउंटरों पर सुबह 9 बजे से मरीजों की पर्ची बनाने का कार्य शुरू हुआ। देखते ही देखते पंजीकरण के बाद ओपीडी में मरीज पहुंचना शुरू हो गए। सभी ओपीडी में 9:30 बजे से मरीजों का उपचार शुरू हुआ। अस्पताल में अपराह्न 4 बजे तक मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में शुक्रवार को 1,074 मरीजों का उपचार हुआ। इनमें शिशु रोग ओपीडी में 60, महिला सामान्य ओपीडी में 174, पुरुष सामान्य ओपीडी में 45 और मेडिसिन ओपीडी में 181 मरीजों का उपचार हुआ। इनमें अधिकतर मरीज वायरल की चपेट के मिले हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने कहा कि इन दिनों वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें