ढालपुर में आयोजित खेल स्पर्धा में वॉलीबाल मैच में दमखम दिखातीं खिलाड़ी। -संवाद
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के तु्ंग में दिवंगत सुनील ठाकुर की याद में वॉलीबाल मेमोरियल कप का आयोजन किया। मेमोरियल कप का समापन रविवार को रैला और न्यूली के बीच खेले गए फाइनल मैच से हुआ।
इसमें रैला ने न्यूली को मात दी और कप पर कब्जा किया। इससे पहले शांघड़ और रैला, न्यूली-मनाहरा के बीच सेमीफाइनल खेले गए। रैला ने शांघड़ और न्यूली ने मनाहरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। युवक मंडल तुंग के प्रधान संजू ने कहा कि शैंशर बस हादसे में जान गंवा चुके दिवंगत सुनील ठाकुर की याद में वॉलीबाल मेमोरियल कप करवाया गया। इसमें 11 टीमों ने दमखम दिखाया। उन्होंने कहा कि न्यूली को हराकर रैला की टीम विजेता बनी है। संवाद